धन उगाही के आरोप में बर्खास्त ऑपरेटर से करवाया काम:सुल्तानपुर में शिकायत पर हटाया गया था, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

Oct 11, 2026 - 13:01
0
धन उगाही के आरोप में बर्खास्त ऑपरेटर से करवाया काम:सुल्तानपुर में शिकायत पर हटाया गया था, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
सुल्तानपुर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में एक कंप्यूटर ऑपरेटर से दोबारा काम लिया जा रहा है। जिसकी एक फोटो भी रविवार सुबह 10 बजे सामने आई है। उसे तीन साल पहले चावल मिलर से पैसे मांगने के आरोप में 16 फरवरी 2023 को नौकरी से निकाला गया था। तत्कालीन अधिकारी के आदेश में मेसर्स सूरज राइस मिल से जुड़ी फाइल समय पर न देने और पैसे मांगने की शिकायत का जिक्र था। सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह की शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए गए थे, जिसके बाद ऑपरेटर को तुरंत हटाया गया। मामले की जांच की मांग एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मामले की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि कार्रवाई के बाद भी ऑपरेटर को दोबारा काम दिया गया। उसके माध्यम से धन उगाही और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यालय में कोई सरकारी ऑपरेटर नहीं है। इसलिए संबंधित व्यक्ति से कंप्यूटर का काम लिया जा रहा है। यह मामला अब जांच का विषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User