धनौरा में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा:किसानों के खातों में भेजी धनराशि, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऑनलाइन वितरण

Oct 12, 2026 - 17:15
0
धनौरा में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा:किसानों के खातों में भेजी धनराशि, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऑनलाइन वितरण
अमरोहा के धनौरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित किसानों को सहायता वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को तहसील सभागार धनौरा में विधायक राजीव तरारा के साथ देखा। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों के खातों में DBT के जरिए 493 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि भेजी। जनहानि पर आश्रितों को 4 लाख रुपए दिए जाएंगे। तहसील धनौरा में बाढ़ से 60 गांव प्रभावित हुए हैं, 13,250 किसान प्रभावित हैं और 2749.88 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। इनके लिए 4 करोड़ 67 लाख 47 हजार 909 रुपए की सहायता निर्धारित की गई है। 12 अक्टूबर तक 1,154 किसानों के खातों में 1 करोड़ 8 लाख 31 हजार 906 रुपए भेजे जा चुके हैं। विधायक ने कहा कि सरकार किसानों को संकट से उबारने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User