छात्राओं ने निकाली 'मिशन शक्ति' रैली:पुलिस ने सिखाए सुरक्षा के गुर, बताए हेल्पलाइन नंबर

Oct 12, 2026 - 17:15
0
छात्राओं ने निकाली 'मिशन शक्ति' रैली:पुलिस ने सिखाए सुरक्षा के गुर, बताए हेल्पलाइन नंबर
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान 6.0' के तहत बहसूमा थाना पुलिस ने मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में त्वरित मदद प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी। इनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और साइबर अपराधों की शिकायत के लिए 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे इन नंबरों पर बेझिझक कॉल कर सकती हैं। छात्राओं को डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के भी खास टिप्स दिए गए। पुलिस टीम ने बालिकाओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्हें स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी भी अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों के साथ अपनी निजी जानकारी या तस्वीरें बिल्कुल साझा न करें, ताकि वे किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या ब्लैकमेलिंग का शिकार होने से बच सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User