धनेश्वर बाबा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा:ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, भगवान के जयकारे लगे

Oct 06, 2026 - 10:01
0
धनेश्वर बाबा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा:ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी, भगवान के जयकारे लगे
मक्कानिवादा मजरा मुर्री स्थित धनेश्वर बाबा मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। कथावाचक आचार्य रोहित कृष्णाचार्य ने पूरे सप्ताह श्रद्धालुओं को भागवत कथा के विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का विस्तार से रसपान कराया। वहीं, परीक्षित के रूप में महाराज अमरसिंह और फूलावती ने पूरी श्रद्धा व ध्यान के साथ कथा का श्रवण किया। कथा विश्राम के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें मुर्री, तिस्ती, मक्कानिवादा, रसूलपुर, बादशाहपुर, जूड़ानिवादा और धरमूपुर सहित आसपास के कई गांवों के भक्तों ने हिस्सा लिया और प्रसाद के रूप में खीर, पूड़ी व सब्जी छकी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User