डीआईजी ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई:महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए निकली बाइक रैली, फतेहगढ़ में पैदल निकले
फर्रुखाबाद में सोमवार शाम करीब 5 बजे डीआईजी यमुना प्रसाद पहुंचे। उन्होंने 5:30 बजे पुलिस लाइन मैदान से मिशन शक्ति जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। शाम 6 बजे पुलिस लाइन से पैदल जनप्रतिनिधियों के साथ भी रैली निकाली।
डीआईजी ने बताया, रैली महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं में सम्मान व सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए है। मिशन शक्ति टीम लगातार नजर रख रही है। नवरात्र में मंदिरों, रामलीला समेत अन्य आयोजनों में भीड़ के लिए दिन-रात पुलिस ड्यूटी लगाई जा रही है। गांव-कस्बों के आने-जाने वाले स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात है। रैली पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट, मिलिट्री चौराहा, कोतवाली और जिला जेल चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पर खत्म हुई।
जनप्रतिनिधियों के साथ पैदल निकल डीआईजी पुलिस लाइन से शाम 6 बजे करीब मिशन शक्ति के तहत पैदल जागरूकता रैली भी निकल गई। इसमें कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, डीआईजी यमुना प्रसाद, डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर, एसपी आरती सिंह पैदल निकले उनके पीछे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जागरूकता की चल रहे थे। सबसे पीछे पुलिस के वाहन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सीओ सिटी अभय वर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद सहित सिटी सर्किल क्षेत्र के चारो थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)