सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी:बदायूं में कहा- 'औकात में रहें', गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे

Oct 12, 2026 - 19:44
0
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी:बदायूं में कहा- 'औकात में रहें', गठबंधन पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे
बदायूं में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने सोमवार शाम 5 बजे सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी करने वाले कांग्रेस नेताओं को दो टूक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी औकात में रहें। गठबंधन होगा या नहीं और सीटों का फॉर्मूला क्या रहेगा, यह दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करेंगे। टीवी चैनलों पर बैठकर गठबंधन नहीं होते। सपा सांसद सोमवार शाम वरिष्ठ सपा नेता फखर अहमद शोबी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सुमन ने बसपा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर भी बयान दिए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। सपा सांसद ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी 30 प्रतिशत वोट पाकर सरकार बनाने वाली बसपा आज करीब 9 प्रतिशत वोट पर सिमट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा की नेता और पार्टी भाजपा के लिए काम कर रही हैं। दलित समाज को अब समझ में आ गया है कि बसपा भाजपा से मिली हुई है। सुमन ने कहा कि बसपा के कमजोर होने के पीछे उसकी राजनीतिक भूमिका भी एक वजह है। ओवैसी पर बोले- प्रस्ताव भेजें, विचार करेंगे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर सुमन ने कहा कि गठबंधन टीवी चैनलों पर बैठकर नहीं होते। ओवैसी प्रस्ताव भेजें, उसके बाद उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि गठबंधन को लेकर फैसला राजनीतिक बातचीत और नेतृत्व के स्तर पर ही होगा। सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बात करते हुए दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User