डिबाई में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित:विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को डिबाई स्थित त्रिवेणी दत्त सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के जागरूकता कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर खतरों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी जितेंद्र कुमार, रिचा वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)