रंगदारी केस में होटल कारोबारी का बेटा बयानों से पलटा:बोला- अखिलेश दुबे ने पैसे नहीं मांगे, पुलिस को कोई बयान नहीं दिया

Oct 12, 2026 - 20:19
0
रंगदारी केस में होटल कारोबारी का बेटा बयानों से पलटा:बोला- अखिलेश दुबे ने पैसे नहीं मांगे, पुलिस को कोई बयान नहीं दिया
कानपुर जिला जज की कोर्ट में ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में होटल कारोबारी सुरेश पाल के बेटे पुष्पेंद्र कुकरेजा की सोमवार को गवाही हुई। सुनवाई के दौरान पुष्पेंद्र भी अपने बयानों से पलट गया। अभियोजन ने उसे पक्षद्रोही घोषित करते हुए जिरह की। बाकी की जिरह मंगलवार को होगी। 7 अगस्त को किदवई नगर थाने में दर्ज हुई थी FIR स्वरूप नगर निवासी होटल कारोबारी सुरेश पाल ने 7 अगस्त 2025 को किदवई नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथी आयुष मिश्रा उर्फ लवी ने उन्हें रेप के झूठे मुकदमे में फंसाकर ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी वसूली। अखिलेश दुबे व आयुष मिश्रा के खिलाफ आरोप तय होने के बाद वादी सुरेश पाल कोर्ट में मुकर गए थे। उन्होंने कहा था कि उनसे रंगदारी नहीं मांगी गई थी। कार्यवाहक डीजीसी ओमकार नाथ वर्मा ने बताया कि सोमवार को सुरेश पाल के बेटे पुष्पेंद्र की कोर्ट में गवाही हुई। कल होगी जिरह वह भी बयान से पलट गया उसने भी अखिलेश या लवी द्वारा रंगदारी मांगे जाने की बात से इंकार किया। कोर्ट में कहा कि उसने पुलिस को कोई बयान नहीं दिए। इसके बाद उसे पक्षद्रोही घोषित कर दिया गया। कोर्ट का समय पूरा हो जाने के कारण जिरह पूरी नहीं हो सकी। आगे की जिरह मंगलवार को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User