डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में 97 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति:यूपी के 436 केंद्रों पर हुई परीक्षा, शनिवार को होगा समापन

Sep 25, 2026 - 23:33
0
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा में 97 प्रतिशत से ज्यादा उपस्थिति:यूपी के 436 केंद्रों पर हुई परीक्षा, शनिवार को होगा समापन
डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार को प्रदेश भर के 436 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। तीन पालियों में कराई गई इस परीक्षा में औसतन 97 प्रतिशत से अधिक की रही उपस्थिति थी। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव ने बताया कि इसका समापन शनिवार को होगा। परीक्षा का सफल संचालन तीन पालियों में किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों की परीक्षाएं तय समय के अनुसार हुईं। पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसके बाद द्वितीय पाली में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा ली गई। वहीं, तृतीय पाली का आयोजन दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया गया, जिसमें सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव राजेंद्र प्रताप ने बताया कि परीक्षा में कुल 165,265 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। तीनों ही पालियों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति औसतन 97 प्रतिशत से अधिक रही। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रथम पाली में 97.30 प्रतिशत और द्वितीय पाली में भी 97.30 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा, तृतीय पाली की परीक्षा में 97.20 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। सभी केंद्रों से मिली रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा पूरी तरह अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User