डीएम और एसपी ने छात्राओं को सम्मानित किया:मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर दिया
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत एक कार्यक्रम हुआ। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन के सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए था। इसमें जीजीआईसी कॉलेज, संस्कार ग्लोबल स्कूल और साकेत इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। देखें, 2 तस्वीरें… अभियान का मकसद महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल देना है। साथ ही, उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक और रानीगंज के क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज भी मौजूद थे। इनके अलावा कई और अधिकारी-कर्मचारी भी वहां थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)