चाइनीज मांझे पर कार्रवाई की मांग:मौतों पर आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं और मौतों पर आजाद अधिकार सेना ने चिंता जताई है। पार्टी की जिला इकाई ने 13 अक्टूबर को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मांझे पर प्रभावी रोक लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के प्रतिबंधात्मक निर्देशों के बावजूद चाइनीज मांझे से दुर्घटनाओं और मौतों की खबरें सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। संगठन ने प्रतिबंधित मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री, ऑनलाइन बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। साथ ही सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्रतिबंध के अनुपालन की रिपोर्ट लेने तथा संबंधित घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबंध का सख्ती से पालन और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करना जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)