डीएम बोले- शिकायतों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता:मेरठ में समाधान दिवस पर 159 शिकायतें मिलीं, 10 का मौके पर निस्तारण

Oct 17, 2026 - 18:49
0
डीएम बोले- शिकायतों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता:मेरठ में समाधान दिवस पर 159 शिकायतें मिलीं, 10 का मौके पर निस्तारण
मेरठ की तहसील सदर में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' हुआ। इस दौरान कुल 159 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों को हल करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय पर और अच्छी तरह से निपटारा करें। इस समाधान दिवस पर 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0' के तहत 'पिंक-समाधान-दिवस' भी मनाया गया। इसमें सहयोग करने वाली महिलाओं और बच्चियों को सम्मानित किया गया। मिली शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा, भूमि की पैमाइश और पेंशन से जुड़े मामले शामिल थे। इस मौके पर एसएसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले और सीएमओ डॉ. राम प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User