डीएम के निर्देश पर ककवा रोड की मरम्मत शुरू:अमेठी में दुर्गा पूजा से पहले रात 10 बजे डीएम ने किया था निरीक्षण
अमेठी में ककवा रोड पर शनिवार सुबह से सड़क मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के रात में किए गए निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई हुई। सुबह करीब 9 बजे सड़क पर गिट्टी डालने का काम शुरू किया गया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे डीएम शशांक चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ककवा रोड का निरीक्षण किया था। सड़क पर कई गड्ढे मिलने के बाद उन्होंने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। यह मरम्मत दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन से पहले की जा रही है। डीएम ने अधिकारियों को दो दिन के भीतर काम पूरा करने को कहा है, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी न हो। डीएम ने गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश दिए हैं और कहा है कि वे दोबारा निरीक्षण करेंगे। विभाग के सामने दो दिन में काम पूरा करने की चुनौती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)