डीएम ने बच्चों को पढ़ाया, सही जवाब पर बजवाईं तालियां:लखीमपुर में अंग्रेजी के टेंस समझाए; बोले- बच्चों को कॉन्सेप्ट समझाकर पढ़ाएं

Oct 09, 2026 - 17:09
0
डीएम ने बच्चों को पढ़ाया, सही जवाब पर बजवाईं तालियां:लखीमपुर में अंग्रेजी के टेंस समझाए; बोले- बच्चों को कॉन्सेप्ट समझाकर पढ़ाएं
लखीमपुर में डीएम अंजनी कुमार सिंह शुक्रवार को स्कूल के निरीक्षण के दौरान अलग अंदाज में नजर आए। वह कक्षा में बच्चों के बीच पहुंचे और शिक्षक की तरह पढ़ाने लगे। उन्होंने अंग्रेजी के टेंस समझाए। गणित के सवाल पूछकर बच्चों की समझ परखी। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों के लिए तालियां बजवाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कक्षा 6 में अंग्रेजी और गणित के सवाल पूछे डीएम अंजनी कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर 2 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरिया राजापुर पहुंचे। सबसे पहले कक्षा छह में जाकर उन्होंने अंग्रेजी अनुवाद के सवाल पूछे। इसके बाद टेंस समझाकर विद्यार्थियों की विषय पर पकड़ परखी। बच्चों के सही जवाब देने पर उन्होंने सराहना की और तालियां बजवाकर हौसला बढ़ाया। आशु, संध्या और दिव्यांश ने दिए सही जवाब अंग्रेजी के बाद डीएम ने गणित के सवाल पूछे। छात्र आशु गुप्ता ने भाग का सवाल सही हल किया। इसके बाद छात्रा संध्या ने गुणा का सवाल हल किया। डीएम ने दोनों की प्रशंसा की। कक्षा सात में उन्होंने अंग्रेजी अनुवाद के प्रश्न पूछे। इसी दौरान छात्र दिव्यांश ने भाग का सवाल सही हल किया। डीएम ने उसकी भी सराहना की। इसके बाद कक्षा आठ में पहुंचकर गणित के सवालों के जरिए विद्यार्थियों के सीखने का स्तर परखा। बच्चों को कॉन्सेप्ट समझाकर पढ़ाएं शिक्षक निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों को पूरे मनोयोग से पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं होना चाहिए। बच्चों को विषय की बुनियादी अवधारणाएं समझाना भी जरूरी है। कॉन्सेप्ट स्पष्ट होने पर विद्यार्थी सवालों को समझकर खुद हल कर सकेंगे। हर टॉपिक के बाद अभ्यास कराने के निर्देश डीएम ने शिक्षकों से कहा कि हर टॉपिक पढ़ाने के बाद उससे जुड़े सवालों का अभ्यास जरूर कराएं। नियमित अभ्यास से बच्चों की समझ मजबूत होगी। साथ ही उनमें खुद सवाल हल करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User