दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के कारण 12 ट्रेनें रद्द:लोकल और मेमू ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों को होगी परेशानी
दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के चलते रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और यात्रियों की सलामती के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे (NCR) से संचालित होने वाली कई प्रमुख लोकल, ईएमयू (EMU) और मेमू (MEMU) ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज मंडल) के मुख्य पैसेंजर ट्रांसपोर्ट मैनेजर (CPTM) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के आधार पर यह कदम उठाया गया है। ट्रेनों के अचानक रद्द होने की घोषणा से दिल्ली-एनसीआर मार्ग पर दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 10 अक्टूबर 2026 को पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें निम्न हैं। इसमें 64101 EMU: अलीगढ़ से दिल्ली (प्रस्थान: 01:40),64111 EMU: खुर्जा से शकूरबस्ती (प्रस्थान: 05:45), 64581 MEMU: हाथरस से दिल्ली (प्रस्थान: 05:45), 64103 EMU: अलीगढ़ से दिल्ली (प्रस्थान: 06:10), 64583 MEMU: टूंडला से दिल्ली (प्रस्थान: 06:15),64105 EMU: अलीगढ़ से नई दिल्ली (प्रस्थान: 06:20), 64109 EMU: डांकौर से शकूरबस्ती (प्रस्थान: 07:00), 64151 MEMU: अलीगढ़ से दिल्ली (प्रस्थान: 15:00),।64107 EMU: डांकौर से दिल्ली (प्रस्थान: 15:20), 64113 EMU: खुर्जा से गाजियाबाद (प्रस्थान: 20:50)ज़ 64051 EMU: कोसी कलां से गाजियाबाद (प्रस्थान: 21:45) आदि ट्रैन हैं। इसके अतिरिक्त, आगरा से गाजियाबाद के बीच चलने वाली 64168 ट्रेन (प्रस्थान: 14:20) को 09 और 10 अक्टूबर 2026 दोनों दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने सभी स्टेशन मास्टरों, पूछताछ केंद्रों और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली को सख्त निर्देश दिए हैं कि रद्द की गई ट्रेनों की सूचना समय रहते यात्रियों तक पहुँचाना सुनिश्चित करें। दिल्ली, अलीगढ़, खुर्जा, गाजियाबाद और टूंडला रूट पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति (Live Status) अवश्य जाँच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)