डीएम ने छात्राओं संग बैठकर किया भोजन:अमेठी के असैदापुर कॉलेज का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी, साफ-सफाई पर जोर दिया

Sep 29, 2026 - 16:36
0
डीएम ने छात्राओं संग बैठकर किया भोजन:अमेठी के असैदापुर कॉलेज का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी, साफ-सफाई पर जोर दिया
अमेठी के डीएम शशांक चौधरी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई, हॉस्टल और खाने की व्यवस्था देखी। इस दौरान डीएम ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। डीएम ने मेस का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता पूछी। उन्होंने खुद छात्राओं के साथ खाना खाया और मेन्यू के हिसाब से अच्छा खाना देने के निर्देश दिए। मेस और परिसर में साफ-सफाई पर भी जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने हॉस्टल की साफ-सफाई, पीने का पानी और बिजली व्यवस्था देखी। प्रिंसिपल गीता वर्मा ने तख्तों की कमी बताई, जिस पर डीएम ने फंड से व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने क्लासरूम में छात्राओं से पढ़ाई के बारे में भी बात की। डीएम ने शिक्षकों को अच्छी शिक्षा देने और समय पर कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने मरम्मत कार्यों को अच्छी क्वालिटी के साथ जल्दी पूरा करने को कहा। परिसर में उगी घास कटवाकर साफ रखने के भी निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User