कमला नगर में फ्लैट में लगी आग:घर में महिला-दो बच्चे थे, आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Sep 29, 2026 - 16:36
0
कमला नगर में फ्लैट में लगी आग:घर में महिला-दो बच्चे थे, आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में मुगल रोड स्थित तुलसी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। हादसे के समय घर में महिला और दो बच्चे थे। आग की लपटें उठती देखकर वो घर से बाहर भागी। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में मकान में रखा सामान जल गया है। पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि मुगल रोड पर एक फ्लैट में आग लग गई है। तत्काल सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सेकेंड फ्लोर के फ्लैट नंबर 203 से आग की लपटें और धुआं निकल रहा था। लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User