डीएम ने निर्माण कार्यों में देरी पर ठेकेदार को फटकारा:टाउनहाल में सुरक्षा अनदेखी पर जताई नाराजगी, ड्रेनेज और सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए

Oct 12, 2026 - 18:05
0
डीएम ने निर्माण कार्यों में देरी पर ठेकेदार को फटकारा:टाउनहाल में सुरक्षा अनदेखी पर जताई नाराजगी, ड्रेनेज और सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए
शाहजहांपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर प्रगति परखी। धीमी रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने महिला थाना से दुर्गा होटल तक ड्रेनेज के लिए पाइपलाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। करीब 1.17 लाख रुपये की लागत वाले इस कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। ठेकेदार को अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम में तेजी लाने और अधिकारियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने टाउनहाल में सीएम ग्रिड योजना के तहत 1422.38 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क और नाली का निरीक्षण किया। परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 28 प्रतिशत मिली। सड़क की खुदाई के बाद भी जरूरी स्थानों पर साइनेज बोर्ड नहीं लगाए गए थे। इस पर डीएम ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए सभी प्रभावित स्थानों पर तत्काल संकेतक बोर्ड लगाने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो। डीएम ने चीनौर में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। यहां काम की भौतिक प्रगति करीब 25 प्रतिशत मिली। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही या अनावश्यक देरी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User