एनएचएम कर्मचारियों को लखनऊ जाने से रोका:सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया; हड़ताल में शामिल होने जा रहे थे

Oct 12, 2026 - 18:05
0
एनएचएम कर्मचारियों को लखनऊ जाने से रोका:सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया; हड़ताल में शामिल होने जा रहे थे
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी सोमवार को अपनी मांगों को लेकर लखनऊ जा रहे थे। उन्हें जहानगंज में ही रोक लिया गया। इसके बाद कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और वहां धरना दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लखनऊ नहीं जाने दिया गया और पुलिस प्रशासन ने वापस भेज दिया। उनकी मुख्य मांगें नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन हैं।धरना शाम 4:30 बजे तक चला। सीएमओ कार्यालय में धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि जिस बस में वे जा रहे थे, उसमें 40 से 45 लोग सवार थे। बस को जहानगंज में पुलिस द्वारा रुकवाया गया और रास्ते में ही रोककर साइड में खड़ा कर दिया गया। काफी देर वहां हम लोग बैठे रहे बाद में बस को फर्रुखाबाद भेज दिया गया। अब यहां सीएमओ कार्यालय में हम लोग धरना दे रहे हैं। यूनियन की महामंत्री ने बताया कि उनकी हड़ताल पहले से चल रही थी। आज सभी को लखनऊ जाना था, लेकिन उन्हें रोका गया। सीएमओ कार्यालय पर भी पुलिस तैनात रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User