डीएम ने स्कूल में बच्चों से सुने 14-19 के पहाड़े:कम हाजिरी पर जताई नाराजगी, मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

Oct 17, 2026 - 17:28
0
डीएम ने स्कूल में बच्चों से सुने 14-19 के पहाड़े:कम हाजिरी पर जताई नाराजगी, मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ प्राइमरी विद्यालय हुसैनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई, बच्चों की हाजिरी और मिड-डे मील की व्यवस्था देखी। कम बच्चे मौजूद मिलने पर नाराजगी जताई और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों से पूछे पहाड़े, पढ़ाई का स्तर जांचा डीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से 14 और 19 के पहाड़े सुने। गणित में छात्राओं की समझ अपेक्षित स्तर की नहीं मिलने पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को विषयों की बेहतर समझ देने के साथ उनकी सीखने की क्षमता भी बढ़ाई जाए। रसोई और स्टोर रूम का किया निरीक्षण इसके बाद डीएम ने स्कूल की रसोई और स्टोर रूम देखा। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची और सरकारी मानकों के अनुसार ही सामग्री इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों को साफ-सुथरा, पौष्टिक और अच्छी गुणवत्ता वाला मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User