सोलर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण में महिलाओं से ठगी:ललितपुर में डीएम से शिकायत, 13 लाख बताकर 7 लाख ही दिए

Oct 17, 2026 - 17:28
0
सोलर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण में महिलाओं से ठगी:ललितपुर में डीएम से शिकायत, 13 लाख बताकर 7 लाख ही दिए
ललितपुर जिले के भेलौनी सूबा गांव की 25 से ज्यादा महिलाएं शनिवार शाम 4:30 बजे जिलाधिकारी आवास पहुंचीं। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर सोलर प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण में ठगी का आरोप लगाया। महिलाओं का आरोप है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और कुछ दलालों ने उन्हें गुमराह कर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। सोलर प्लांट प्रबंधन ने प्रति एकड़ 13 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें सिर्फ 7 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मिला। महिलाओं ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में उषा बरार, रेखा, मंजू, सोहन, शशि, चेनु, लालाराम, रचना, शंकर, नोनी, चंदन, प्रतीम, शकु और मनीराम शामिल थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User