डीएपी खाद की किल्लत और धान खरीद केंद्रों की अनदेखी:फतेहपुर में भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी
फतेहपुर जनपद के मंडा सराय बगिया में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की एक महत्वपूर्ण पंचायत तहसील अध्यक्ष राहुल तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शुक्रवार को 12 बजे आयोजित इस धरना पंचायत में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया, जिसकी अगुवाई मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह मंडासरायं ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कल्लू सिंह मंडासरायं ने खाद वितरण और धान खरीद व्यवस्था पर प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान धान की कटाई के बाद आलू की बुआई की तैयारियों में जुटा है, लेकिन जिले की किसी भी साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। जब किसान खाद लेने समितियों में जाते हैं, तो सचिव यह कहकर उन्हें वापस लौटा देते हैं कि किसानों को अभी खाद की जरूरत नहीं है और सरकार खाद नहीं भेज रही है। इसके अलावा, किसानों की धान की फसल तैयार होकर कट रही है, लेकिन जिले में अब तक सरकारी क्रय केंद्र चालू नहीं किए गए हैं। मजबूरीवश किसानों को अपना मोटा धान खुले बाजार में महज 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल के औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है, ताकि वे अगली फसल के लिए संसाधन जुटा सकें। अधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि डिप्टी आरएमओ और एआर सहकारिता विभाग ने एक सप्ताह के भीतर खाद की किल्लत और धान खरीद की समस्याओं का निराकरण नहीं किया, तो संगठन दोनों अधिकारियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस आंदोलन से होने वाले किसी भी नुकसान की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागीय अधिकारियों की होगी। इस धरना पंचायत में युवा उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी बुद्धराज सिंह, हंसवा ब्लॉक महासचिव अबरार अहमद, मुनीम तथा जिला संरक्षक राजू सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)