डीजे ऑपरेटर का शव गन्ने के खेत में लटका मिला:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, शरीर पर चोट के निशान मिले
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कुर्रैया नवदिया गांव में शुक्रवार और शनिवार की माता रात्रि को करीब 1:00 बजे 17 साल के डीजे ऑपरेटर गजेंद्र का शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक ओमप्रकाश का बेटा था। शव पर चोट के निशान थे और उसके पैर जमीन को छू रहे थे। परिजनों ने इसे हत्या बताया है। उनका कहना है कि आत्महत्या में पैर जमीन पर नहीं टिकते। गजेंद्र शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे घर से 500 मीटर दूर खेत में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल की जांच के बाद ही साफ होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)