मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष कैंप:17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे, डीएम ने की अपील
मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। शनिवार सुबह 11 बजे तहसील उरई में डीएम समीर और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने मतदाता जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम दर्ज न होने पर पंजीकरण कराने की अपील की गई। डीएम समीर ने बताया कि 17 और 24 अक्टूबर को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। बूथों पर मिलेगी आवेदन की सुविधा विशेष कैंपों में मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां आवेदन भरने में सहायता मिलेगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंपों का गांवों, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति और आवेदन संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि पात्र नागरिकों को पंजीकरण कराने में किसी तरह की परेशानी न हो। डीएम ने की नाम जांचने की अपील डीएम समीर ने जनपदवासियों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांचें। यदि नाम दर्ज नहीं है और वे निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, तो फार्म-6 भरकर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर एसडीएम उत्तम तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)