डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क के खिलाफ व्यापारी लामबंद:बाराबंकी में व्यापारियों ने PM मोदी से लगाई गुहार

Oct 09, 2026 - 11:38
0
डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क के खिलाफ व्यापारी लामबंद:बाराबंकी में व्यापारियों ने PM मोदी से लगाई गुहार
बाराबंकी में ₹2000 से अधिक के डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस शुल्क को तुरंत स्थगित कर व्यवस्था खत्म करने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना के दौरान डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला था, जो अब रोजमर्रा का हिस्सा है। इस शुल्क से छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। व्यापारियों ने आशंका जताई कि इससे नकदी का चलन बढ़ सकता है, जिससे लूट और छिनैती जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ेगा। पेट्रोल पंप संचालकों के सीमित कमीशन पर प्रति ट्रांजेक्शन ₹5.90 का भार पड़ने से मुनाफा घटेगा। व्यापार मंडल का तर्क है कि MDR का अंतिम बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिससे महंगाई बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User