दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बने युवराज सिंह:IPL में पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी; 2015 में दिल्ली के लिए खेल चुके

Oct 13, 2026 - 19:13
0
दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बने युवराज सिंह:IPL में पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी; 2015 में दिल्ली के लिए खेल चुके
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान X पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं। युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी। कोचिंग को लेकर जुनूनी हूं- युवराज नई जिम्मेदारी मिलने पर युवराज ने कहा कि दिल्ली के साथ उनका पुराना जुड़ाव है। उन्होंने सौरव गांगुली के साथ काम करने को खास मौका बताया। युवराज ने कहा कि पहले वे गांगुली के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे, लेकिन अब दोनों कोच के रूप में साथ काम करेंगे। युवराज के मुताबिक, कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर वे वास्तव में जुनूनी हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम शुरू करने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं। 2019 में लिया था क्रिकेट से संन्यास, मुंबई इंडियंस के लिए खेला आखिरी IPL कैंसर के इलाज के कारण 2012 में IPL नहीं खेले युवराज के करियर में 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद मुश्किल दौर आया। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें कैंसर का पता चला और इलाज के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ा। उन्होंने अमेरिका में कीमोथेरेपी कराई और मार्च 2012 में इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी दी। इसी वजह से वे 2012 के IPL सीजन में नहीं खेल पाए। 2011 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे अभिषेक शर्मा समेत कई युवा खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं युवराज पिछले कुछ साल में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अब्दुल समद, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और प्रियांश आर्या जैसे नाम शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User