मऊ में मिशन शक्ति के तहत सम्मानित हुईं पुलिसकर्मी-बालिकाएं:सराहनीय कार्य करने पर ADG ने दिए प्रशस्ति पत्र

Oct 13, 2026 - 19:01
0
मऊ में मिशन शक्ति के तहत सम्मानित हुईं पुलिसकर्मी-बालिकाएं:सराहनीय कार्य करने पर ADG ने दिए प्रशस्ति पत्र
मऊ में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को कम्युनिटी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने सराहनीय कार्य करने वाली महिला आरक्षियों एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने सम्मानित महिला पुलिसकर्मियों और बालिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी से भविष्य में भी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। मऊ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी भय के समाज में आगे बढ़ सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। देखें तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User