दिल्ली कूच से पहले पीलीभीत में विपक्ष पर पहरा:पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा और भाकियू जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन नेता हाउस अरेस्ट

Oct 10, 2026 - 07:27
0
दिल्ली कूच से पहले पीलीभीत में विपक्ष पर पहरा:पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा और भाकियू जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन नेता हाउस अरेस्ट
दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे विपक्षी दलों और किसान संगठनों के नेताओं पर पीलीभीत पुलिस-प्रशासन ने कड़ी रोक लगा दी है। शनिवार को दिल्ली कूच की रणनीति बना रहे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दो दर्जन से ज्यादा नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। यह पहरा शुक्रवार दोपहर से शुरू होकर रात 11 बजे तक जारी रहा, जिससे पूरे जिले में सियासी हलचल बनी रही। प्रशासन की कार्रवाई में समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा के घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोका गया। सपा के अलग-अलग विभागों के प्रमुख नेताओं, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह और कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को भी उनके घरों में हाउस अरेस्ट किया गया। नजरबंद होने के बाद पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता से भाजपा डर गई है। नेताओं को घरों में कैद करना आने वाले चुनावों में भाजपा की हार का सबूत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज नहीं दबा सकती। देर रात तक नेताओं के घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User