दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज: फतेहपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:जंतर-मंतर पर वोट चोरी मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध

Oct 17, 2026 - 16:25
0
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज: फतेहपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:जंतर-मंतर पर वोट चोरी मुद्दे पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध
फतेहपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के पास कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जताया विरोध प्रदर्शन का संयुक्त नेतृत्व कांग्रेस छात्र संघ के प्रदेश महासचिव सुभांशु निषाद और जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने किया। कार्यकर्ताओं के हाथों में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की तस्वीरें थीं। प्रदेश महासचिव सुभांशु निषाद ने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने छात्रों को हिरासत में लेकर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर जनता के लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबा रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटनाएं तत्काल बंद करने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User