दिल्ली में महिला पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार, भाजपा महिला मोर्चा भड़की:मिर्जापुर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
मिर्जापुर। नई दिल्ली में चुनाव आयुक्त के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने जुलूस निकाला और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। देखें, 2 तस्वीरें… कार्यकर्ता जुलूस लेकर दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। यहां प्रदर्शन कर उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए महिला पुलिसकर्मियों के साथ मर्यादित व्यवहार किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष आभा सिंह पटेल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए। महिला मोर्चा ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में विधायक शुचिस्मिता मौर्य, नगर मंडल प्रभारी डाली अग्रहरि, महिला मोर्चा प्रभारी शिखा अग्रवाल, निर्मला रॉय समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)