दिल्ली में ट्रैफिक जाम के चलते कई ट्रेनें रद्द:प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर भी शामिल, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस

Oct 09, 2026 - 14:09
0
दिल्ली में ट्रैफिक जाम के चलते कई ट्रेनें रद्द:प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर भी शामिल, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी यातायात और सड़क जाम की आशंका है। इसे देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कई मेल, एक्सप्रेस और उपनगरीय ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से रद्द कर दिया है। इनमें प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस भी शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, यातायात संबंधी सलाह के आधार पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। रद्द ट्रेनों में कुछ 9 अक्टूबर और कुछ 10 अक्टूबर को चलने वाली हैं। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। प्रयागराज और कानपुर से चलने वाली ट्रेनें रद्द मेमू और ईएमयू ट्रेनें भी नहीं चलेंगी रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को चलने वाली कई मेमू और ईएमयू ट्रेनों को भी रद्द किया है। प्रभावित मार्गों में अलीगढ़-दिल्ली, दनकौर-दिल्ली, खुर्जा-गाजियाबाद, खुर्जा-शकूरबस्ती, हाथरस किला-दिल्ली, टुंडला-दिल्ली और अलीगढ़-नई दिल्ली शामिल हैं। रद्द की गई ट्रेनों के नंबर हैं: 64151, 64107, 64113, 64101, 64111, 64581, 64103, 64583, 64105 और 64109। यात्रा से पहले ऐसे चेक करें ट्रेन का स्टेटस रेलवे ने यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। इसके लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे के आधिकारिक सूचना माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे रद्दीकरण की जानकारी मिलने पर यात्री अपनी यात्रा की योजना में बदलाव कर सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User