महिला आयोग बनाएगा अपना ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें:दफ्तर आने की जरूरत नहीं, समीक्षा बैठक में अपर्णा यादव नहीं पहुंचीं

Oct 09, 2026 - 14:09
0
महिला आयोग बनाएगा अपना ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें:दफ्तर आने की जरूरत नहीं, समीक्षा बैठक में अपर्णा यादव नहीं पहुंचीं
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं की शिकायतें दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए अपना ऐप तैयार करने की योजना बना रहा है। इसके जरिए महिलाएं घर बैठे अपनी शिकायत आयोग तक पहुंचा सकेंगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित आयोग परिसर में मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोग के अन्य सदस्य मौजूद रहे, लेकिन उपाध्यक्ष अपर्णा यादव नहीं पहुंचीं। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बताया कि आयोग का ऐप बनाने का उद्देश्य महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए कार्यालय आने की परेशानी से बचाना है। फिलहाल महिलाएं ईमेल, व्हाट्सऐप, डाक और व्यक्तिगत रूप से अपनी शिकायतें भेज सकती हैं। ऐप बनने के बाद उन्हें शिकायत दर्ज कराने का एक और आसान माध्यम मिलेगा। आयोग की कोशिश होगी कि ऐप का इस्तेमाल केवल महिलाएं कर सकें, ताकि इस पर महिलाओं से जुड़ी समस्याएं और शिकायतें ही प्राप्त हों। मुख्यमंत्री से भी लेती हैं मार्गदर्शन आयोग अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान महिला हित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन लिया जाता है। मुख्यमंत्री का अनुभव और उनके सुझाव आयोग के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग की हर मासिक बैठक में महिलाओं की सहायता के लिए कुछ नया करने की योजना बनाई जाती है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक मदद पहुंचाई जा सके। जनसुनवाई और संस्थानों के निरीक्षण की समीक्षा बैठक में पिछले महीने प्रदेशभर में आयोजित जनसुनवाई, वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालयों, महिला बंदीगृहों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा की गई। विभिन्न जिलों से मिली शिकायतों, महिला सुरक्षा और संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा हुई। जिन मामलों में कार्रवाई की जरूरत महसूस हुई, उनमें संबंधित विभागों को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। महिला हित से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा बैठक में शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी माह के कार्यक्रमों और महिलाओं के हित में प्रस्तावित गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी सहित हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, गीता बिंद, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पांडेय, मीनाक्षी भराला और ऋतु शाही समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में सदस्य सचिव रेणु तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और अधिकारियों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User