दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला:गाजीपुर में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन

Oct 08, 2026 - 15:45
0
दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला:गाजीपुर में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर में कांग्रेस ने गुरुवार दोपहर 2 बजे सरजू पांडेय पार्क में 'काला दिवस' मनाया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में था। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस कार्रवाई की निंदा की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को तोड़ रही है। भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से डरी है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन में बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुसाफिर बिंद, राघवेंद्र कुमार, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सेंटू जैदी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User