गोरखपुर में संजय निषाद के बयान पर विवाद:निषाद पार्टी का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, आपत्तिजनक टिप्पणी वापस लेने की मांग
गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है। निषाद पार्टी का आरोप है कि क्षत्रिया समाज की एक बैठक में संजय निषाद के बयान का हवाला देते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसके विरोध में गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और संजय निषाद के बड़े बेटे अमित निषाद ने किया। कार्यकर्ताओं ने कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए उसे वापस लेने और संबंधित लोगों से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के बाद पार्टी की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई। अमित निषाद बोले- मंत्री का बयान किसी जाति के खिलाफ नहीं था अमित निषाद ने कहा कि सुल्तानपुर में संजय निषाद ने जो बयान दिया था, उसे जाति विशेष के खिलाफ बताया जा रहा है, जबकि उसका संबंध किसी जाति से नहीं था। उनके मुताबिक, मंत्री ने मछुआरा समाज पर अत्याचार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और वह किसी भी समाज से हो सकता है। इसलिए संजय निषाद के बयान को किसी विशेष जाति से जोड़ना सही नहीं है। बैठक में टिप्पणी का आरोप अमित निषाद ने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर के बयान के बाद छत्री समाज की एक बैठक में संजय निषाद का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसी को लेकर पार्टी ने गुरुवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी किसी समाज के खिलाफ नहीं है। पार्टी का विरोध किसी व्यक्ति या समाज का अपमान करने वाली भाषा को लेकर है। कार्यकर्ताओं ने संबंधित लोगों से टिप्पणी वापस लेने और माफी मांगने की मांग प्रशासन के सामने रखी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)