दिल्ली से शुरू हुई मोहब्बत का मथुरा में अंत:मौत से पहले नाजिया को दी यातनाएं, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

Oct 27, 2026 - 05:18
0
दिल्ली से शुरू हुई मोहब्बत का मथुरा में अंत:मौत से पहले नाजिया को दी यातनाएं, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार
मथुरा की नाजिया ने राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले रविंद्र से दिल्ली में मोहब्बत की। दो साल तक दोनों साथ रहे परिवार ने विरोध किया तो लव मैरिज कर ली। लेकिन नाजिया को शायद पता नहीं था मोहब्बत करने की उसे ऐसी खौफनाक सजा मिलेगी कि उसका पति ताउम्र भूल नहीं पाएगा। नाजिया को मौत के घाट उतारने से पहले उसके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने यातनाएं दी। ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने मौसेरे भाई को गिरफ्तार करने के बाद अब उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह था मामला राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले रविंद्र को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र के बद्री नगर नई बस्ती की रहने वाली नाजिया से मोहब्बत हो गई । दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 18 जून 2026 को दिल्ली दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट स्थित आर्य समाज वैदिक ट्रस्ट में शादी कर ली थी। इस शादी से नाजिया के घर वाले खुश नहीं थे। नाजिया के घर वालों ने एक साजिश रची। जिसके तहत वह रविन्द्र के घर पहुंचे और एक महीने के अंदर धूमधाम से शादी करने की बात कहते हुए नाजिया को मथुरा ले आए। एक महीने तक नहीं हुई रविंद्र से बात झुंझनू के थाना पचेरी कला में रविन्द्र ने जीरो FIR कराई। जिसमें आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नाजिया को 2 अगस्त को उसके परिवार वाले एक महीने के अंदर धूमधाम से शादी करने का झांसा देकर ले गए। एक महीना निकल जाने के बाद तक जब नाजिया के घर वालों का कोई जवाब नहीं आया तो उसने नाजिया को फोन किया लेकिन बात नहीं हुई, इसके बाद परिवार वालों को फोन किया तो उन्होंने भी जवाब देना तो दूर बात करना तक बंद कर दिया। परिजनों को किया नामजद रविंद्र ने पुलिस से कहा जब उसने जानकारी की तो पता चला कि नाजिया के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी है। इस हत्या को अंजाम उसके भाई अकरम,मोहम्मद कैफ, सोहिब,उसकी मां, चाची बाजिया, बहन सानिया व जीजा आजाद ने दिया है। झुंझनू पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद जांच 24 अक्टूबर की शाम को मथुरा पुलिस के पास भेज दी। मथुरा पुलिस ने जब जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कब्र से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया। इस मामले में पुलिस ने उसके भाई अकरम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया,जबकि दूसरे भाई मोहम्मद कैफ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पैर बांधकर दबाया गला सोमवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि नाजिया की हत्या गला दबाने से हुई। इसके साथ ही उसके पैरों में भी चोट के निशान थे। जिससे साफ है कि पहले उसके पैर बांधे और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम सुबह पढ़ी जाने वाली नमाज के समय दिया गया। पड़ोसियों ने बिना कैमरे पर आए बताया कि जब चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह नाजिया के घर गए लेकिन उसके घर वालों ने किसी को घुसने नहीं दिया और कहा कि नाजिया की करंट लगने से मौत हो गई है। दोपहर में दफनाया शव सुबह की नमाज के समय अजान की आवाज के साथ नाजिया की गला वात्या कर दी। बड़े शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों को भरोसा दिलाया कि उसकी करंट लगने से मौत हो गई है। इसके बाद शव को दोपहर तक घर में रखा और जब दोपहर को जौहर की नमाज का समय हुआ तो किसी को शव को देखे बिना अंधी कुइयां वाले कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इसके बाद परिवार बड़े इत्मीनान से रहने लगा। पुलिस ने भाई को पकड़ा तो कहा चोरी का मामला है रविवार को जब नाजिया के घर पुलिस पहुंची और अकरम को लेकर थाने गई तो उसके घर वालों ने पड़ोसियों से कहा किसी झूठे चोरी के मामले में पुलिस उसे पकड़ कर ले गई है। सोमवार को जब मीडिया में मामला आया तो मोहल्ले वालों के होश उड़ गए। इससे पहले नाजिया के परिवार के अन्य सदस्य ताला लगाकर भाग गए। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि नाजिया के भाई आपराधिक किस्म के थे,चोरी आदि के मामले में पुलिस आती रहती थी। जब उसके घर वालों ने कहा कि चोरी का मामला है तो सही मान लिया, लेकिन यह नहीं पता था कि इन्होंने अपनी ही बेटी को मार दिया है। जिस कब्र से निकाला उसी में किया दफन 25 सितंबर को नाजिया के घर वालों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका शव दफना दिया। एक महीने बाद मामला खुला तो पुलिस ने अंधी कुइयां वाले कब्रिस्तान में दफन नाजिया के शव को निकाला, पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद रविवार की देर शाम जिस कब्र से शव को बाहर निकाला उसी कब्र में उसको दफना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User