शिक्षक MLC चुनाव परिणाम से जुड़ी दिग्ग्ज नेताओं की प्रतिष्ठा:देवेंद्र सिंह, विनय शंकर तिवारी के साथ भाजपा व शर्मा गुट के पदाधिरियों ने गड़ाई नजर
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का परिणाम मंगलवार को देर रात तक आ जाने की संभावना है। इस परिणाम से भाजपा व सपा की प्रतिष्ठा तो जुड़ी ही हुई है, भाजपा के बागी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, भाजपा व शर्मा गुट के कई पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हे। इन सभी लोगों की नजरें मतगणना पर गड़ी रहेंगी। भाजपा से इस चुनाव की तैयारी करने वाले डा. संजयन त्रिपाठी को जब निराशा मिली तो उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। उनके आने से सपा आक्रामक हो गई तो भाजपा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। भाजपा से बागी होकर किसी नेता का सपा में जाना और चुनाव जीतना, भाजपा के लिए काफी अपमानजनक होता, इसलिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। पार्टियों के साथ ही कुछ नेताओं की व्यक्तिगत रूप से भी इस चुनाव परिणाम के साथ प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। विनय शंकर तिवारी, डा. संजयन को पार्टी ज्वाइन कराने गए थे। यदि संजयन की जीत होती है तो विनय शंकर तिवारी का कद और बढ़ जाएगा। यदि जीत नहीं मिली तो ब्राह्मणों के सपा के साथ जाने की चर्चाओं को झटका लगेगा। विनय शंकर तिवारी के साथ ही भाजपा से बगावत करने वाले पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी है। सबसे ज्यादा नजरें भाजपा से ही स्नातक क्षेत्र के एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री के मंच पर बैठने की बात को लेकर हुए कथित अपमान के बाद से वह भाजपा से नाराज चल रहे हैं। शुरू में उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके मतदान के दिन अपमान का बदला लेने के लिए वोट देने की अपील की थी। हालांकि जब मतदान में दो दिन बचे रह गए तो वह खुद ही मैदान में उतर गए।
स्नातक व शिक्षक, दोनों का निर्वाचन क्षेत्र एक बराबर है। ऐसे में देवेंद्र सिंह के समर्थन से संजयन की राह आसान होने की बात कही जा रही है। लेकिन परिणाम का देवेंद्र सिंह को भी बेसब्री का इंतजार है। यह जीत-हार उनके राजनीतिक भविष्य की ओर भी इशारा करेगा। देवेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने संजयन को जिताने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। इसलिए इस चुनाव में सबसे अधिक प्रतिष्ठा देवेंद्र सिंह की जुड़ी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)