भगवान राम ने तोड़ा धनुष:जनक दुलारी ने पहनाई वर माला, वृंदावन में चल रही रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ का मंचन
वृंदावन में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के चौथे दिन धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर लीला का मंचन देख दर्शक आनंद में सराबोर हो गए और पूरा पंडाल प्रभु श्री राम की जय जयकार से गुंजायमान हो उठा। चौथे दिन की लीला का मंचन सीता स्वयंवर के प्रसंग से शुरू हुआ। लक्ष्मण परशुराम का हुआ संवाद वृंदावन रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित चौदह दिवसीय रामलीला महोत्सव में सोमवार की देर शाम को धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में जैसे ही भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा, पूरा मैदान सियावर रामचन्द्र के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों को खूब लुभाया। गुरु आज्ञा से मंच पर आए श्री राम रंगजी बड़ा बगीचा में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन लीला मंचन में मिथिला नरेश राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए शर्त रखी कि जो भी भगवान शिव के विशाल धनुष को तोड़ेगा, वही सीता का वर होगा। बड़े-बड़े राजा-महाराजा आए, रावण-बाणासुर जैसे बलशाली योद्धाओं ने भी जोर लगाया, पर धनुष हिला भी नहीं सके। सभी निराश होकर बैठ गए। तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से लक्ष्मण के साथ श्रीराम मंच पर आए। पुष्प वर्षा के साथ गाए बधाई गीत गुरु के आशीर्वाद से राम ने एक ही क्षण में धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही प्रचंड आवाज के साथ धनुष टूट गया। धनुष टूटते ही माता सीता ने श्रीराम के गले में जयमाल डाल दी। राजा जनक ने भावुक होकर अपनी पुत्री का हाथ राम के हाथ में सौंप दिया। पुष्प वर्षा के साथ मंच पर बधाई गीत गूंजे। यह रहे मौजूद धनुष भंजन के बाद मंच पर विप्रकुल शिरोमणि परशुराम और लक्ष्मण के बीच खूब संवाद गरजे जिसका दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। इससे पहले जी एल ए विश्वविधालय के कुलपति नारायण दास अग्रवाल, गंगोत्री ग्रुप के चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल गया वाले पुनीत शर्मा, गिरीश सर्राफ, अजय गौतम ने श्री राम दरबार का पूजन अर्चन कर तिलक किया। इस अवसर पर नवीन चौधरी भगवान दास पेड़ा वाले सौरभ गोयल विपिन अग्रवाल मनीष शर्मा ओमप्रकाश गौतम राधेश्याम पेड़ा वाले नीरज गौतम गोविंदा खंडेलवाल बंटी गौतम शीघ्रता त्रिपाठी श्री नाथ बाबू लाल निषाद आलोक बंसल, भीमसेन अग्रवाल लक्ष्मीनारायण दीक्षित, अनिल गौतम ,शुभम अग्रवाल, अनमोल गौतम , आंनद शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)