RPF के DOG MEET आज घोषित होगा नेशनल चैंपियन:73 डॉग एक साथ एनसीआर के महाप्रबंधक को सलामी, होगी परेड
झांसी के आरपीएफ ग्राउंड पर चल रही ऑल इंडिया डॉग मीट का आज समापन होगा। इस दौरान पिछले इवेंट की विजेता सेंट्रल रेलवे की टीम पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं, अन्य रेलवे जोन के डॉग्स भी विजेता ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए दावेदारी पेश करेंगे। समापन समारोह में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह भी झांसी पहुंचेंगे। झांसी आरपीएफ की ओर से आयोजित इस डॉग मीट में देशभर के 17 रेलवे जोन से 73 डॉग शामिल हुए हैं। इनमें स्नीफर, ट्रैकर, नारकोटिक्स और एक्सप्लोसिव डिटेक्टर डॉग शामिल हैं। चार दिन तक चले आयोजन में इनकी सूंघने की क्षमता, प्रशिक्षण और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने की दक्षता को परखा गया। समापन पर घोषित होंगे विजेता मंगलवार को होने वाले समारोह में प्रतियोगिताओं के परिणामों के साथ विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। सेंट्रल रेलवे के डॉग्स के प्रदर्शन के बीच अन्य जोन की टीमें भी ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगी। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की मौजूदगी में आयोजन का समापन होगा। रेलवे के 17 जोन पहुंचे मंडल ● सेंट्रल रेलवे (CR) के मुंबई, भुसावल, नागपुर, पुणे, सोलापुर डिवीजन शामिल। ● ईस्टर्न रेलवे (ER) हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, मालदा। ● ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) दानापुर, धनबाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, समस्तीपुर, सोनपुर। ● ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) खुर्दा रोड, संबलपुर, रायगढ़ा। ● नॉर्दर्न रेलवे (NR) दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर ● नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) प्रयागराज, आगरा, झांसी। ● नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) इज्जतनगर, लखनऊ, वाराणसी। ● नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) अलीपुरद्वार, कटिहार, रंगिया, लामडिंग, तिनसुकिया ● नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) जयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर। ● साउदर्न रेलवे (SR) चेन्नई, मदुरै, पलक्कड़, तिरुचिरापल्ली, तिरुवनंतपुरम, सेलम। ● साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) सिकंदराबाद, हैदराबाद, नांदेड़। ● साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) आद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर, रांची ● साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) बिलासपुर, रायपुर, नागपुर। ● साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR) हुबली, बेंगलुरु, मैसूर ● वेस्टर्न रेलवे (WR) मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट, भावनगर, वडोदरा। ● वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) जबलपुर, भोपाल, कोटा। ● साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, गुंतकल।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)