दिन में गर्मी व शाम को बदलेगा मौसम:आसमान साफ रहेगा, पारा 32 डिग्री के पार रहेगा

Oct 17, 2026 - 07:45
0
दिन में गर्मी व शाम को बदलेगा मौसम:आसमान साफ रहेगा, पारा 32 डिग्री के पार रहेगा
कानपुर में शनिवार को सुबह हल्की धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा और दिनभर चमकदार धूप खिलने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में गर्मी का एहसास होगा, जबकि शाम के समय हल्की ठंडक से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से 4 से 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं। शाम को गिरेगा तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दे सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और तेज धूप निकलेगी। मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दिन में गर्मी रहेगी, जबकि शाम को तापमान में गिरावट के साथ मौसम कुछ ठंडा महसूस होगा। दिन में गर्मी, शाम को महसूस हुई ठंडक चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की ओर से शुक्रवार को जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकली और दिन में गर्मी का एहसास हुआ। शाम को मौसम में बदलाव के साथ हल्की ठंडक महसूस हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User