दीप प्रज्वलन कार्यक्रम:नवरात्रि का स्वागत; मानव सेवा संस्थान ने की समाज सेवा की अपील

Oct 10, 2026 - 19:16
0
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम:नवरात्रि का स्वागत; मानव सेवा संस्थान ने की समाज सेवा की अपील
बरेली में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान (ट्रस्ट) की ओर से नवरात्रि पर्व के आगमन पर स्थानीय नवदुर्गा मंदिर में दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा का भव्य स्वागत किया गया। इस दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि यह कार्यक्रम दुर्गुणों का नाश करने वाली मां भगवती के स्वागत और आराधना के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा का परम प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से देश में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। संस्थान ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नवरात्रि के अवसर पर देवी आराधना के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। लोगों से जरूरतमंदों की सहायता करने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, नशा मुक्ति अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण जैसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User