मतदाता सूची से नाम काटे जाने की शिकायत:निष्पक्ष जांच की मांग, किसानों के कर्ज माफी और गन्ने का भाव 600 रुपये करने की अपील
बागपत में मतदाता सूची के विशेष जांच के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतें मिली हैं। इसे लेकर विभिन्न सामाजिक और किसान संगठनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान नाम हटाए जाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों और इस संबंध में मिली शिकायतों की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल किए जाएं और नाम काटने की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए। प्रभावित मतदाताओं को समय पर सूचना देने के साथ अपना पक्ष रखने और सुनवाई का मौका भी मिले। संगठनों ने मांग की कि जांच में जानबूझकर अनियमितता या लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। इसके अलावा, किसानों की समस्याओं को भी ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया। इसमें ट्रैक्टरों को कृषि यंत्र का दर्जा देने, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)