डिप्टी CM 6 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे:अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 अक्टूबर को आएंगे। वह लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां वह सबसे पहले श्रद्धेय अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। शाम 4:15 बजे पहुंचेंगे प्रयागराज
कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे लखनऊ के लामार्टीनियर ग्राउंड स्थित हेलीपैड से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 4:15 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन प्रयागराज स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह स्टाफ कार से कमला नेहरू रोड स्थित प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह पहुंचेंगे।
4:30 बजे प्रयाग संगीत समित जाएंगे
केशव प्रसाद मौर्य शाम करीब 4:30 बजे प्रयाग संगीत समिति में आयोजित अशोक सिंहल जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह 1926-2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री भाजपा के महानगर, गंगापार और यमुनापार संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें जिले से जुड़े विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय योजनानुसार अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)