डिप्टी सीएम बोले-MLC चुनाव में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी:अशोक राठौर को मिला समर्थन, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में मुफ्त यात्रा दिलाने का प्रयास

Oct 09, 2026 - 11:04
0
डिप्टी सीएम बोले-MLC चुनाव में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी:अशोक राठौर को मिला समर्थन, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में मुफ्त यात्रा दिलाने का प्रयास
झांसी-इलाहाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव में जीत के लिए जुटने की अपील की। इस दौरान केशव मौर्य ने अशोक राठौर को माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रत्याशी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अशोक राठौर ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा इस बार बैलेट पेपर से होने वाले चुनाव में सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने स्नातक विधायक बनने पर युवाओं की समस्याओं के समाधान, प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क में राहत और मुफ्त यात्रा की सुविधा दिलाने के लिए प्रयास करने की बात भी कही। 2020 में हाथ से निकल गई थी सीट अशोक कुमार राठौर ने कहा कि प्रयागराज के कार्यकर्ताओं और जनता का समर्थन उनके साथ है। झांसी-इलाहाबाद स्नातक सीट पहले भाजपा के पास रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. यज्ञदत्त शर्मा यहां से चार बार विधायक रह चुके हैं। राठौर के मुताबिक, 2020 के चुनाव में कुछ कमियों के कारण पार्टी यह सीट हार गई थी, लेकिन इस बार उन्हें जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम सामने आएंगे। प्रदेश के 75 जिलों में से 72 जिलों में 11 सीटों के लिए चुनाव होना है। युवाओं की पढ़ाई और परीक्षा संबंधी समस्याओं पर रहेगा जोर राठौर ने कहा कि स्नातक विधायक बनने पर उनकी प्राथमिकता युवाओं की समस्याओं का समाधान करना होगा। वह प्रयास करेंगे कि स्नातक की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बीच में पढ़ाई न छोड़नी पड़े और परीक्षा देने में भी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क में राहत दिलाने के लिए भी पहल की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त यात्रा की पहल भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। इसी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं को भी शुरुआती स्तर पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए प्रदेश की डबल इंजन सरकार के माध्यम से पहल की जाएगी। कार्यकर्ताओं से प्रचार तेज करने की अपील बैठक में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज करने को कहा गया। पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं तक पहुंचकर प्रत्याशी के समर्थन में माहौल तैयार करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User