डिप्टी सीएम का अखिलेश पर तंज, कहा-मुंगेरीलाल के हसीन सपने':यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले- 2047 तक नहीं मिलेगी सत्ता
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां प्रदर्शित नई तकनीकों व उत्पादों की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास मॉडल को सामने रखा। डिप्टी सीएम मौर्य ने गंगा एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के एआई वीडियो और बयानों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' देख रहे हैं। उन्हें 2047 तक भी सत्ता नहीं मिलेगी। मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव बेचैनी में एआई का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें गुंडों का साथ छोड़कर शरीफ लोगों को जोड़ना चाहिए। उत्तर प्रदेश अब माफिया और गुंडा मुक्त प्रदेश है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि तकनीक का इस्तेमाल जनता को भ्रमित करने के बजाय सकारात्मक कामों में होना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)