डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज कौशाम्बी दौरा:विभागीय समीक्षा बैठक के साथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दोपहर में लखनऊ रवाना होंगे

Oct 13, 2026 - 09:28
0
डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज कौशाम्बी दौरा:विभागीय समीक्षा बैठक के साथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दोपहर में लखनऊ रवाना होंगे
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार, 13 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर कौशाम्बी पहुंचेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, वह विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके अलावा सिराथू स्थित अपने निज निवास और मंझनपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे प्रयागराज सर्किट हाउस से रवाना होंगे और 10:25 बजे सयारा स्थित मां शीतला देवी मंदिर के निकट हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 10:35 बजे वह सयारा अतिथि गृह पहुंचेंगे। यहां स्थानीय और आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सिराथू और मंझनपुर भी जाएंगे सयारा में कार्यक्रम पूरा करने के बाद उप मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे कार से रवाना होकर 11:45 बजे सिराथू स्थित अपने निज निवास पहुंचेंगे। यहां एक घंटे का आरक्षित समय निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मंझनपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर एक बजे मंगलम गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और आमजन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2:05 बजे लखनऊ के लिए भरेंगे उड़ान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे मंगलम गेस्ट हाउस से सयारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां की हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User