गाजियाबाद में सपा ने मनाई महापुरुषों की जयंती:जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि
गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं महाराजा अग्रसेन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देते हैं। वहीं, महाराजा अग्रसेन ने समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि महापुरुषों के विचार समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)