डीसीएम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत:एटा में परिचालक गंभीर घायल, धान लादकर बेचने जा रहे थे
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। आरटीओ ऑफिस के समीप धान से लदी डीसीएम को अज्ञात वाहन ने ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडी से धान लेकर निकले थे, रास्ते में काल बनकर आया अज्ञात वाहन सचित पुत्र सतेंद्र तिवारी (32) और भजनलाल पुत्र रामदास (30), निवासी ग्राम मदीकपुर, थाना बेवर जिला मैनपुरी डीसीएम में मंडी से धान लादकर खैरटप्पल मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। गुरुवार देर रात जब उनकी डीसीएम कोतवाली देहात क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पास पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सचित गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक भजनलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सचित को मृत घोषित कर दिया। वहीं भजनलाल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार की आंखों में आंसू, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दोनों धान लेकर खैरटप्पल मंडी में बेचने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। कोतवाली देहात प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)