सड़क हादसे रोकने को बनी क्रिटिकल कॉरिडोर टीम:जौनपुर में 16 थानों की टीमें संभालेंगी मोर्चा, 110 घायलों की बचाई जान

Oct 08, 2026 - 11:04
0
सड़क हादसे रोकने को बनी क्रिटिकल कॉरिडोर टीम:जौनपुर में 16 थानों की टीमें संभालेंगी मोर्चा, 110 घायलों की बचाई जान
जौनपुर में सड़क हादसों को रोकने के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम बनाई गई है। इसमें दुर्घटना वाले इलाकों के 16 थानों को शामिल किया गया है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। हर टीम में एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल हैं। इन्हें हादसों से जुड़े मामलों को संभालने की खास ट्रेनिंग दी गई है। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का दायरा 10 से 20 किलोमीटर तय किया गया है। इस टीम ने 110 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई है। टीम हादसों की वैज्ञानिक तरीके से जांच टीम के पास हादसों के दौरान बचाव के लिए जरूरी सामान उपलब्ध हैं। हादसों की जांच भी इसी टीम के जिम्मे है। यह टीम हादसों की वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी। साथ ही, सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों को समय-समय पर रिपोर्ट भी देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User