दीवार भरभराकर गिरी, 2 मकानों को नुकसान:बिजली मीटर उखड़ा और खिड़की टूटी; हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था

Sep 26, 2026 - 20:06
0
दीवार भरभराकर गिरी, 2 मकानों को नुकसान:बिजली मीटर उखड़ा और खिड़की टूटी; हादसे के समय कोई मौजूद नहीं था
शाहजहांपुर के बंगश मोहल्ले में शनिवार शाम 4 बजे बारिश के दौरान पुराने मकान की कंकइया ईंटों से बनी दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से आसपास के दो मकानों को नुकसान पहुंचा। एक मकान का बिजली मीटर उखड़ गया, जबकि दूसरे की खिड़की टूट गई। दीवार गिरने का वीडियो शाम 6 बजे सामने आया। करीब 24 घंटे की बारिश के बाद गिरी दीवार स्थानीय लोगों के मुताबिक पुराना मकान अब प्लाट में बदल चुका है। इसकी दीवार काफी मोटी थी और पिछले कुछ दिनों से चटक रही थी। लोगों ने बारिश में दीवार गिरने की आशंका जताते हुए प्लाट मालिक से इसे हटाने के लिए कहा था। लोगों का आरोप है कि इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। मदरसे के पास है प्लाट स्थानीय लोगों ने बताया कि यह प्लाट मदरसे के पास स्थित है। बारिश के कारण दीवार कमजोर होती गई और शनिवार को अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे से आसपास के मकानों को नुकसान हुआ। दीवार गिरने के समय कोई नहीं था गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने प्लाट मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऐसी जर्जर दीवारों को समय रहते हटाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User