सीतापुर में विवाहिता की गहरे पानी में डूबने से मौत:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Sep 26, 2026 - 20:06
0
सीतापुर में विवाहिता की गहरे पानी में डूबने से मौत:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बहलोलनगर गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे माइनर में डूबने से 23 वर्षीय विवाहिता समा की मौत हो गई। वह माइनर के किनारे गई थी। इसी दौरान तेज हवा के बीच असंतुलित होकर पानी में गिरने की बात सामने आई है। मायके पक्ष ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनकी मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। माइनर में गिरने के बाद बह गईं समा समा बहलोलनगर निवासी आशु की पत्नी थीं। करीब एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। समा इसी ग्राम पंचायत के मजरा कटरा की रहने वाली थीं। शनिवार को वह गांव से करीब 300 मीटर दूर माइनर के पास गई थीं। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवक और दो-तीन बच्चे भी थे। ग्रामीणों के मुताबिक, समा माइनर के पास रेत से जुड़ा कोई काम कर रही थीं। इसी दौरान तेज हवा चलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गईं। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ दूरी तक बहती चली गईं और फिर डूब गईं। ग्रामीणों ने तलाश कर पानी से बाहर निकाला घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और माइनर में उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने समा को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मायके पक्ष ने हादसे की बात मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User